Thursday, April 12, 2012

अलबेली



आंख खुली तो आशाए थी,बन्द हुई तो पानी थी
मैं एक नारी थी,मेरी बस इतनी सी कहानी थी!!
आस्मान था, पाख भी थी,पैरो में पर डोरी थी
थी बडी फौलादी, पर जज्बातों से पोली थी!!
लड्ना चाहा,उड्ना चाहा,साथी थे, संगिनी थी
पथरीली राहो पर जाना,कितनी मैं अकेली थी!!
थकी नही, ना हारी कभी,कई खतरो से खेली थी
मरी हुँ, पर मिटी नही, मैं बडी अलबेली थी!!

2 comments:

Ruchit said...

Thi???

Shabd said...

yes ruchit thi!! i was trying to show the immortality of the woman by saying that she will die but not get defeated!
Glad to see you comment here!!need more of them to improve!