Saturday, May 12, 2012

माँ


तु जब थी तेरी आदत सी थी
ना तब हमे तेरी जरुरत कभी लगी
आज तु नहीं, हरसु तेरा एह्सास है
अब हमें तेरी कमी सी होने लगी..
तेरे होने से आलमे तस्वीर और होती
हर रोश्नी हमे आज धुंधली लगी
वो रात को उठ्ने पर तेरा थपकियाँ देना
अन्धेरो में आंखे तुजे ढुंढने लगी
जिंदगी की तपती धूप में ओ माँ
तेरे आंचल की छाँव की कमी लगी
क्यूं मुझसे तु जूदा हो गयी माँ
क्या उस खूदा को भी तेरी आरझू लगी??

1 comment:

Anonymous said...

Hi,Your couplet coincide with mother's day. At least I read it on this day. Very impressive and sad.Your words echo the emotions of every motherless child and also a reminder to others (who have a mother) to give her due respect...